मधुबनी के राजनगर में गूंजी अंग की लोकगाथा ‘बिहुला-विषहरी’, भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों का मोहा मन

बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और अंग क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है। मधुबनी जिले के राजनगर में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (NCZCC), प्रयागराज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय लोकगाथा महोत्सव में भागलपुर के कलाकारों ने अंग जनपद की प्रसिद्ध लोकगाथा ‘बिहुला-विषहरी’ की शानदार नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

Sponsored Advertisement

महोत्सव में बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी लोककलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं की अनूठी छटा बिखेरी। कार्यक्रम की शुरुआत भागलपुर के कलाकार निभाष मोदी की गणेश भजन प्रस्तुति से हुई। इसके बाद मंजूषा प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने लोकगाथा ‘बिहुला-विषहरी’ का जीवंत मंचन किया।

 

इस नाट्य प्रस्तुति का संयुक्त निर्देशन मनोज पंडित और निभाष मोदी ने किया। निभाष मोदी ने सूत्रधार की भूमिका निभाकर कथा को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया। नाटक में बिहुला की भूमिका वैष्णवी, विषहरी की मानवी, चांदो सौदागर की मनोज पंडित, महादेव की शंभु सागर और बाला लखेंद्र की काजल नाग ने निभाई। वहीं अमन कुमार ने मनियार की भूमिका में शानदार अभिनय किया। विषहरी की बहनों के रूप में रुचि, साक्षी, श्रुति और अनन्या ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

प्रस्तुति को संगीतमय बनाने में मनोज पंडित के गायन के साथ धनंजय कुमार ने ऑर्गन, मनोरंजन कुमार यादव ने नाल, राजकुमार शर्मा ने हारमोनियम और संजीव कुमार ने पैड पर संगत दी।

 

बिहुला के संघर्ष, साहस, समर्पण और अटूट संकल्प की कहानी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस लोकगाथा के माध्यम से अंग क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और मंजूषा कला की विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।

 

महोत्सव के समापन पर आयोजक संस्थान की ओर से निर्देशक मनोज पंडित, निभाष मोदी समेत पूरी टीम को सम्मानित किया गया। भागलपुर के कलाकारों की इस उपलब्धि से अंग क्षेत्र की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

 

Related Posts

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *