सहरसा में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण अगलगी, लाखों का सामान जलकर राख; 10 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

बिहार के सहरसा शहर में मंगलवार को भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शारदा नगर, वार्ड नंबर 34 में अन्नपूर्णा मंदिर के बगल वाली गली स्थित प्रभु टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। टेंट हाउस के मालिक हरी नारायण सिंह बताए जा रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या आसपास पटाखे फोड़ रहे बच्चों के कारण आग लगी होगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए छोटी-बड़ी करीब 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार दो घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

सहरसा के फायर ऑफिसर भागवत पासवान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचने लगी थीं। करीब 10 छोटी-बड़ी दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। वहीं, नुकसान का वास्तविक आकलन गोदाम मालिक ही कर पाएंगे।

 

वहीं, वार्ड नंबर 34 के वार्ड प्रतिनिधि सिंकु कुमार सिन्हा ने बताया कि यहां टेंट हाउस का गोदाम था, जिसमें ताला लगा हुआ था। आग किस कारण लगी, इसकी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। गोदाम में रखी कुर्सियां, टेबल, टेंट के कपड़े, कलर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Related Posts

किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *