सहरसा में बच्चों को मिलेगी मनोरंजन की नई सौगात, आज होगा राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का भव्य शुभारंभ


सहरसा।शहरवासियों और खासकर बच्चों के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी है। सहरसा के हॉस्पिटल रोड स्थित पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से विकसित राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का शुभारंभ मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद दोपहर 1 बजे पार्क का उद्घाटन करेंगे।

इस पार्क को विशेष रूप से बच्चों की जरूरतों और उनके मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां बच्चों के लिए तरह-तरह के आकर्षक स्टैचू, झूले और बेबी केयर सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पार्क में बच्चों के खेलने-कूदने और मनोरंजन के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है।

इस संबंध में रेंज ऑफिसर वीरेंद्र राय ने बताया कि पार्क का निर्माण मुख्य रूप से बच्चों को ध्यान में रखकर कराया गया है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले और आकर्षक स्टैचू लगाए गए हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा के लिए बेबी केयर सेंटर की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि पार्क को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से इसे प्लास्टिक एवं पॉलीथीन मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। पार्क परिसर में आने वाले लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही उद्यान के अंदर लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने और फूल तोड़ने पर पूरी तरह मनाही रहेगी।

पार्क के शुभारंभ से सहरसा शहर के लोगों को बच्चों के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा। लंबे समय से बच्चों के लिए मनोरंजन और घूमने-फिरने की बेहतर जगह की जरूरत महसूस की जा रही थी। ऐसे में राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क शहर के लिए एक नई सौगात साबित हो सकता है। अब सभी की निगाहें दोपहर 1 बजे होने वाले उद्घाटन समारोह पर टिकी हैं।

Related Posts

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *