जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल नाला मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने नई कार्यसमिति का गठन करते हुए सदस्यों की सूची जारी की है। नई कार्यसमिति में कुल 63 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार, मंडल कार्यसमिति में 35 सदस्य, मंडल स्थायी कार्यसमिति में 16 सदस्य और मंडल विशेष कार्यसमिति में 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस तरह संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कुल 63 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है।
मंडल कार्यसमिति के सदस्यों में निमाई घोष, गौतम घोष, हेलाराम मंडल, दामोदर घोष, तापस कुमार दास, गंगाधर दे, बाच्चु लोहार, उत्पल खां, सनातन मुर्मू, श्रीकांत मांजी, अभिजीत मंडल, कालिपद राय, दिलीप घोष, रीता हांसदा, सोनाली मंडल, लता मंडल, कल्पना मांजी, श्रावणी दास, राखी मंडल, शांति मंडल, रूम्पा बाउरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
वहीं, स्थायी कार्यसमिति में सुमित शरण, सुनील सोरेन, सीता सोरेन, सत्यानंद झा, माधव चंद्र महतो, सुकुमनी हेम्ब्रम, हरि मोहन मिश्रा, बिष्णु मंडल, ताराप्रसन्न महतो, तापस भट्टाचार्य, अभय कुमार सिंह समेत 16 सदस्यों को जगह दी गई है। जबकि विशेष कार्यसमिति में अशोक बाउरी, गौतम मांजी, मधुसूदन दत्त, मिनीश्वर मुर्मू, गिरीधारी ठाकुर, विश्वनाथ दास, दुलाल मरांडी, नीलकंठ सोनार, नित्यजीत बाद्यकर, सुजीत बाउरी, विजय दास और राज कुमार दास को शामिल किया गया है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं के समन्वय से नई टीम तैयार की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।






