खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर हंगामा, रोड़ेबाजी और लाठीचार्ज के बाद तोड़फोड़, बीच में बंद करना पड़ा शो

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेखअल्ली गांव में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। तिलक समारोह के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई। देखते ही देखते रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद लाठीचार्ज और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। हालात इतने बिगड़ गए कि आयोजकों को कार्यक्रम बीच में ही बंद करना पड़ा।

दरअसल, शेखअल्ली गांव में चंद्रशेखर कुमार के पुत्र के तिलक समारोह के अवसर पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, दर्शकों की भीड़ बेकाबू होने लगी। इसी दौरान दर्शकों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

Sponsored Advertisement

हालात बिगड़ते देख खेसारी लाल यादव ने खुद मंच से लोगों को शांत रहने की अपील की। उन्होंने दर्शकों से कहा कि पत्थर नहीं, फूल बरसाइए। हालांकि, उनकी अपील का भीड़ पर कोई खास असर नहीं हुआ।

इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। इससे नाराज दर्शकों ने जमकर उत्पात मचाया और दर्जनों कुर्सियों को तोड़कर आग के हवाले कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षाकर्मियों ने हालात संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी। आखिरकार कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा।

वहीं, पूरे मामले पर डीएसपी टू ऋषिराज ने बताया कि कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल, खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में हुए इस हंगामे की चर्चा इलाके में हो रही है।

Related Posts

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *