दुकान खोलने के विवाद में सहरसा में खूनी झड़प, पिता-पुत्र पर रॉड से हमला; दोनों गंभीर

बिहार के सहरसा शहर में दुकान खोलने को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार की रात हिंसक झड़प में बदल गया। शहर के बनगांव रोड पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पिता और उनके पुत्र पर रॉड समेत अन्य चीजों से हमला कर दिया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

Sponsored Advertisement

घायलों की पहचान नगर निगम के वार्ड संख्या-42 के अंतर्गत कहरा निवासी मोहम्मद नूर इस्लाम (61) और उनके पुत्र मोहम्मद शमीम (26) के रूप में हुई है।

 

घायल शमीम के अनुसार, उन्होंने करीब चार महीने पहले बनगांव रोड पर रॉयल कॉर्नर बिरयानी के नाम से दुकान खोली थी। वहीं, उनकी दुकान के सामने पिछले सात वर्षों से लाइबा बिरयानी नाम की दुकान संचालित है। आरोप है कि नई दुकान खुलने के बाद से ही दोनों दुकानों के संचालकों के बीच विवाद चल रहा था।

 

शमीम ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे लाइबा बिरयानी के संचालक मो. हामिम उनकी दुकान पर पहुंचे और एग रोल मांगा। एग रोल नहीं देने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मो. हामिम, मो. नाजुक और मो. मौसम समेत दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर और उनके पिता पर रॉड सहित अन्य चीजों से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जमालुद्दीन ने दोनों की हालत गंभीर बताई है।

 

वहीं, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Related Posts

छठ महापर्व के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अश्लील गानों पर बवाल, पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने चलाई लाठियां

लोक आस्था के महापर्व छठ के बीच रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम परिसर में आयोजित महोत्सव विवादों में घिर गया। बीती रात भोजपुरी गायक एवं एमएलसी…

छठ महापर्व के बीच बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खेत में भाई-बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में छठ महापर्व के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *