गोवर्धन पूजा पर भ्रम फैलाने वालों पर बरसे राजद सांसद सुरेंद्र यादव, बागेश्वर बाबा और सरकार पर साधा निशाना

जहानाबाद: गोवर्धन पूजा के मौके पर राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर तीखा बयान दिया है। जहानाबाद के घोसी प्रखंड स्थित लखावर हाई स्कूल मैदान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद ने गोवर्धन पूजा को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे यादव समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की आराधना का पर्व है। यादव समाज ने निर्णय लिया है कि यह पर्व दीपावली के ठीक अगले दिन मनाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पोथी-पत्रा देखने वाले कुछ लोग पर्व को लेकर भ्रम फैलाकर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

Sponsored Advertisement

वहीं, राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यादव और अन्य वर्गों का समर्थन अखिलेश यादव के साथ है, जबकि बिहार में लोग लालू प्रसाद यादव के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष पर चुनाव में हेराफेरी और वोट चोरी करने का भी आरोप लगाया।

इस दौरान सांसद ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने का अधिकार उन्हें किसने दिया है? भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों रहती है? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ तुरंत मुकदमे दर्ज हो जाते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में सरकार मौन रहती है।

इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस पर भी हमला बोला। सुरेंद्र यादव ने कहा कि आजादी के आंदोलन में संघ का कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाठ्यक्रम और इतिहास की किताबों में बदलाव कर इतिहास को अपने हिसाब से पेश करने की कोशिश की जा रही है। इससे वंचित और शोषित वर्ग के बच्चों के भविष्य पर असर पड़ सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, खेल प्रेमी और राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *