सहरसा पहुंचीं मंत्री लेशी सिंह, ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ की तैयारियों का लिया जायजा, जदयू में टूट की चर्चाओं को किया खारिज

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से आगामी 24 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम की मुख्य प्रदेश संयोजक बिहार सरकार की मंत्री एवं जदयू की वरिष्ठ नेत्री लेशी सिंह को बनाया गया है। इसी सिलसिले में मंत्री लेशी सिंह आज सहरसा पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

 

Sponsored Advertisement

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण तथा जीविका के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है।

 

उन्होंने छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक योजना, सड़क एवं पुल निर्माण, हर घर बिजली, हर घर नल का जल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में सुधार को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। साथ ही जल-जीवन-हरियाली और सात निश्चय जैसी योजनाओं के माध्यम से बिहार के विकास को नई दिशा मिलने की बात कही।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा 24 नवंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य रूप से सफल बनाएं।

 

वहीं, जदयू में टूट की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री लेशी सिंह ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहले भी सरकार काम कर रही थी और आज भी उनके मार्गदर्शन में सरकार काम कर रही है। पार्टी पूरी तरह एकजुट है और उनके नेतृत्व में आगे भी मजबूती से काम करती रहेगी।

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *