बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में मौजूद सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और ‘जय परशुराम’ के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले अजीत भारती ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 

Sponsored Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए अजीत भारती ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस सवर्ण समाज ने वर्षों तक भाजपा का समर्थन किया और अपनी राजनीतिक ताकत से पार्टी को मजबूत किया, आज उसी समाज को सरकार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने यूजीसी के प्रावधानों और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से सवर्ण समाज में असंतोष बढ़ रहा है।

 

अजीत भारती ने कहा कि देश में सवर्णों की आबादी भले ही कम हो, लेकिन उनकी राजनीतिक भूमिका को नजरअंदाज करना भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है। उन्होंने इशारों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सवर्ण समाज एकजुट होकर राजनीतिक रूप से दूरी बना लेता है तो भाजपा की सीटों पर इसका असर पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि इसकी झलक 2029 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगी।

 

इस दौरान उन्होंने बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी तीखा हमला बोला। भारती ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह भूमिहार समाज का वोट तो लेते हैं, लेकिन समाज से जुड़े मुद्दों पर संसद में मजबूती से आवाज नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि केवल सार्वजनिक मंचों से बयान देने से समाज का भला नहीं होने वाला है।

 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर टिप्पणी करते हुए अजीत भारती ने हिंदुत्व की राजनीति और भाजपा की नीतियों के बीच विरोधाभास होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज ने जिस हिंदुत्व की कल्पना के साथ भाजपा का समर्थन किया था, आज वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

 

वहीं, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सवर्ण नेताओं को भी अपनी जातीय पहचान और सामाजिक एकजुटता के प्रति सजग रहने की जरूरत है। सभा में उनके संबोधन के दौरान राजनीतिक बयानबाजी और सवर्ण समाज की एकजुटता का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।

 

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

वैशाली में युवक को गोली मारकर किया लापता, घटनास्थल से मिले तीन खोखे; ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ ने लिया जायजा

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारने के बाद लापता कर दिया। घटना नरेंद्र प्रबोधी गांव की है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *