सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते मकान की ऊपरी मंजिल पर रखे तमाम सामान जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई।

 

Sponsored Advertisement

घटना के संबंध में मकान मालकिन सुनैना देवी ने बताया कि वह घटना के समय मकान के निचले हिस्से में मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक ऊपर वाली मंजिल में आग लग गई। जब तक उन्हें और परिवार के अन्य लोगों को आग लगने की जानकारी मिली और वे कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। आग की लपटों ने ऊपरी मंजिल पर रखे सभी सामानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन सहायक अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची तो मकान की ऊपरी मंजिल में भीषण आग लगी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन कर्मियों ने सबसे पहले घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

 

इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

 

अग्निशमन विभाग के अनुसार, इस अगलगी में करीब 1.50 लाख से 2 लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते अग्निशमन विभाग की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Posts

लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस टीम पर पथराव और हमला; 8 आरोपी गिरफ्तार

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और पुलिस टीम पर हमला…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *