पलामू में घूस लेते होमगार्ड का मुंशी गिरफ्तार, कमांडेंट पर भी रिश्वत मांगने का आरोप

पलामू जिले के होमगार्ड कार्यालय में ड्यूटी कमांड देने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कमांडेंट पर भी रिश्वत मांगने में शामिल होने का आरोप लगाया है।

 

Sponsored Advertisement

ACB की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता ड्यूटी कमांड लेने के लिए होमगार्ड कार्यालय पहुंचा था। वहां संबंधित अधिकारी ने उसे मुंशी से मिलने को कहा। इसके बाद जब वह मुंशी सकेंद्र और तुलसी से मिला तो उन्होंने ड्यूटी कमांड देने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। उसे बताया गया कि यह साहब का आदेश है।

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने संबंधित अधिकारी से मुलाकात की तो उन्होंने भी कथित तौर पर 10 हजार रुपये देने को कहा। शिकायतकर्ता के मुताबिक, अधिकारी ने यह भी कहा कि चार महीने में 1.20 लाख रुपये मिलते हैं, तो 10 हजार रुपये देने में क्या परेशानी है।

 

इसके बाद शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की। ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें ड्यूटी कमांड देने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद ACB थाना में कांड संख्या 06/2026 दर्ज किया गया।

 

मामले की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। निर्धारित कार्रवाई के दौरान मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

 

फिलहाल ACB की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कमांडेंट पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की स्थिति पर नजर रहेगी।

 

**लोकेशन – पलामू / झारखंड**

**संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट**

Related Posts

सहरसा में 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

गोपालगंज में पुलिस बनकर कार चालक से 50 हजार की रंगदारी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार, बोलेरो और तीन मोबाइल जब्त

  गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन शातिर बदमाशों को कुचायकोट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *