जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, परिचय मंडल की हुई घर वापसी

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बुधुडीह में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, नगर परिषद चुनाव के दौरान भाजपा से अलग हुए परिचय मंडल ने भी एक बार फिर पार्टी में वापसी की। जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को माला और पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

 

Sponsored Advertisement

शहर के युवा व्यवसायी सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं का भाजपा में शामिल होना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का पार्टी में शामिल होना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।

 

उन्होंने सदस्यता अभियान में लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखने के लिए प्रवीण आनंद मिश्रा के प्रयासों की भी सराहना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन के मूल्यों को आत्मसात कर समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

वहीं, परिचय मंडल की घर वापसी पर जिलाध्यक्ष ने खुशी जाहिर की। परिचय मंडल ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुमित शरण के साथ मधुर संबंध और लगातार संवाद के कारण उन्होंने दोबारा भाजपा परिवार में लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते।

 

युवा व्यवसायी सुदर्शन कुमार ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनसेवा, समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र राउत, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, प्रवीण आनंद मिश्रा, देवेंदु नायक, ब्रजेश राउत, लालटू नायक सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

**संवाददाता – संतोष कुमार, जामताड़ा**

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा के विकास और व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मिले व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी

  सहरसा। सहरसा के सर्वांगीण विकास और स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। दरभंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *