जामताड़ा में धंसनिया से आमशहरी तक सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत

जामताड़ा नाला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाने और आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत धंसनिया (भातुडीह) से आमशहरी, भाया फुलशहरी-कालुडीह तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो और दुमका सांसद नलिन सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Sponsored Advertisement

इस सड़क के निर्माण से धंसनिया, भातुडीह, फुलशहरी, कालुडीह और आमशहरी समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे ग्रामीणों के लिए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सड़क बनने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।

 

शिलान्यास के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास और प्रगति की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नाला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड में दर्जनों सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

 

वहीं, दुमका सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

**संवाददाता – संतोष कुमार, जामताड़ा**

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा के विकास और व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मिले व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी

  सहरसा। सहरसा के सर्वांगीण विकास और स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। दरभंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *