भागलपुर में अपहृत 18 वर्षीय डीजे संचालक की हत्या, सड़क किनारे झाड़ी में मिला शव; तीन दोस्तों पर परिजनों ने लगाया आरोप

बिहार के भागलपुर जिले में अपहरण के बाद 18 वर्षीय डीजे संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। अकबरनगर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव से लापता हुए युवक दुर्गश कुमार का शव भवनाथपुर बगीचा के पास सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल के पास से मृतक की बाइक भी बरामद की है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान गौरीपुर गांव निवासी मनोज राय के 18 वर्षीय पुत्र दुर्गश कुमार के रूप में हुई है। वह डीजे संचालन का काम करता था। मृतक की मां पुष्पा देवी के अनुसार, गांव के ही तीन दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर रात तक जब दुर्गश घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो पिता ने अकबरनगर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। इसी दौरान देर रात भवनाथपुर बगीचा के पास एक पुलिया के समीप से संदिग्ध अवस्था में बाइक बरामद की गई। जांच में बाइक दुर्गश कुमार की निकली। इसके बाद पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ गई और खोजबीन तेज कर दी गई।

 

गुरुवार की सुबह तलाश के दौरान भवनाथपुर बगीचा के पास सड़क किनारे झाड़ियों में दुर्गश का शव मिला। शव बरामद होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही तीन दोस्तों पर युवक को बुलाकर ले जाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

 

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा में 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *