धनबाद में ‘राम नाम सत्य है’ के साथ निकली कुत्ते की अंतिम यात्रा, गाजे-बाजे के साथ दी गई विदाई, 6 नवंबर को होगा भोज

**धनबाद:** “राम नाम सत्य है…” की गूंज, गाजे-बाजे की धुन और अंतिम विदाई देने के लिए जुटे मोहल्ले के लोग। यह नजारा किसी इंसान की अंतिम यात्रा का नहीं, बल्कि एक बेजुबान जानवर का था। जी हां, इंसान और बेजुबान जानवर के बीच प्रेम और अपनापन की अनोखी मिसाल धनबाद के बरमसिया में देखने को मिली। यहां सियारो नाम के एक कुत्ते की मौत पर पूरा मोहल्ला भावुक हो गया। लोगों ने उसे सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, बीते 25 अक्टूबर को बरमसिया में सियारो नाम के कुत्ते की मौत हो गई थी। उसके निधन की खबर से मुन्ना जी सहित मोहल्ले के लोग काफी दुखी हो गए। सियारो लंबे समय से इलाके के लोगों के बीच रह रहा था। उसके साथ लोगों का ऐसा जुड़ाव हो गया था कि वह धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले का चहेता बन गया था।

 

सियारो की मौत के बाद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर उसकी अंतिम यात्रा निकालने का फैसला किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान ‘राम नाम सत्य है’ के उद्घोष के बीच लोगों ने उसे अंतिम विदाई दी और विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। अंतिम यात्रा में लोगों की भागीदारी ने यह दिखा दिया कि सियारो ने अपने छोटे से जीवन में कितने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

 

अब मोहल्ले के लोगों ने सियारो की याद को संजोकर रखने के लिए 6 नवंबर को भोज आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन के जरिए लोग उसके साथ बिताए पलों को याद करेंगे।

 

बरमसिया की यह घटना समाज को एक भावुक संदेश देती है कि प्रेम, संवेदना और रिश्तों की कोई सीमा नहीं होती। कभी-कभी एक बेजुबान जानवर भी अपने स्नेह और वफादारी से पूरे मोहल्ले के परिवार का हिस्सा बन जाता है।

Related Posts

पलामू में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो से अधिक मिठाई जब्त; अखाद्य रंगों के इस्तेमाल का खुलासा

**पलामू/झारखंड:** दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने पलामू जिले में विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम…

जामताड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश चंद्र मित्रा का निधन, समाजसेवा के कार्यों को किया गया याद

जामताड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी गणेश चंद्र मित्रा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *