समस्तीपुर में शादी से पहले परिवार को बड़ा झटका! उदयपुर में 27 लाख की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चकथात पूरब पंचायत के उदयपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 16 में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 27 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना में लगभग 7 लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, उदयपुर गांव निवासी रामयतन महतो के परिवार के सभी सदस्य रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से घर के आंगन में दाखिल हुए। इसके बाद पूजा घर का ताला तोड़कर वहां रखी गोदरेज से नकदी और कीमती आभूषण निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि घर में चोरी की इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।

 

बताया जाता है कि कुछ देर बाद घर की बेटी को किसी अनजान व्यक्ति के घर में मौजूद होने की आशंका हुई। उसने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य जागकर मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

 

**शादी की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़**

 

इस चोरी ने परिवार की खुशियों को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि रामयतन महतो के घर में कुछ ही दिनों बाद शादी होने वाली थी और फलदान की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार आर्थिक संकट और चिंता में है। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चोरी की घटना को लेकर मायूसी छाई हुई है।

 

**पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस**

 

घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। हालांकि, शुरुआती जांच में चोरों का सुराग मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

एक ही रात में करीब 27 लाख रुपये की चोरी ने इलाके में पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने, चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

Related Posts

बेगूसराय में 24 वर्षीय फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; लिव-इन पार्टनर से पुलिस की पूछताछ

बिहार के बेगूसराय जिले में 24 वर्षीय फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या…

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से दुकानदार की मौत, पांच मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बड़ी दुर्गा स्थान के समीप तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से गंभीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *