चांदी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्त की गईं दर्जनों दुकानें

आरा: भोजपुर जिले के कोईलवर अंचल अंतर्गत चांदी बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से दर्जनों दुकानों और अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद बाजार में काफी देर तक हलचल बनी रही। वहीं, कार्रवाई को देखने के लिए स्थानीय लोगों और दुकानदारों की भीड़ जुट गई।

एंकर: जानकारी के अनुसार, चांदी बाजार में सड़क किनारे दुकानों और अन्य संरचनाओं के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। करीब 15 दिन पहले बाजार में माइकिंग कराकर दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा अधिकारियों ने बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था।

Sponsored Advertisement

वीओ: इसके बावजूद कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद शुक्रवार को अंचलाधिकारी उदय प्रताप सिंह और राजस्व पदाधिकारी राजभूषण सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम चांदी बाजार पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों और अन्य संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही, जबकि कार्रवाई से दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

लगातार जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

अंचलाधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि चांदी बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। प्रशासन ने पहले ही माइकिंग कराकर अतिक्रमण हटाने की सूचना दी थी और दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने का पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चांदी चौक सहित बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाना और आवागमन को सुचारु करना है। कार्रवाई के बाद बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा होती रही।

Related Posts

गोपालगंज में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निलंबित

गोपालगंज में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निलंबित

बेगूसराय के यशोदा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

बेगूसराय के यशोदा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *