गया में 12 साल के विक्की ने दिखाई बहादुरी, आहर में डूब रहीं चार महिलाओं को बचाया, दो की मौत

गया: बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक हादसे में आहर के गहरे पानी में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं की जान बचा ली गई। इस दौरान 12 साल के बच्चे विक्की ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं विक्की की बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

घटना टनकुप्पा प्रखंड के श्रीरामपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव की कुछ महिलाएं आहर के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ू बनाने के लिए कासी घास काटने एक महिला गहरे पानी में उतर गई। अचानक वह डूबने लगी। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक अन्य महिलाएं भी पानी में उतर गईं। देखते ही देखते छह महिलाएं गहरे पानी में डूबने लगीं। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान वहां मौजूद 12 वर्षीय विक्की ने महिलाओं की आवाज सुनी। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और बिना देर किए उन्हें बचाने के लिए आहर में छलांग लगा दी। तैरना जानने वाले विक्की ने एक-एक कर चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। हालांकि, दो महिलाओं को नहीं बचाया जा सका।

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय पार्वती देवी और 25 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है। वहीं, बचाई गई महिलाओं में अनीता देवी, रंजू देवी, मीना देवी और उर्मिला देवी शामिल हैं। चारों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और टनकुप्पा के अंचल अधिकारी दिव्यांशु कुमार साह मौके पर पहुंचे। दोनों मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो महिलाओं की मौत से उनके परिवारों में शोक है। वहीं, विक्की की बहादुरी की ग्रामीण प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उसकी तत्परता से चार महिलाओं की जान बच सकी।

Related Posts

कटिहार स्टेशन पर RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका ने CPR देकर बचाई यात्री की जान, इंसानियत की हो रही सराहना

कटिहार स्टेशन पर RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका ने CPR देकर बचाई यात्री की जान, इंसानियत की हो रही सराहना

भोजपुर में नौवीं के छात्र को मारी तीन गोलियां, हालत गंभीर

भोजपुर में नौवीं के छात्र को मारी तीन गोलियां, हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *