अब चटाई पर चमकेगी जादुपेटिया चित्रकला, बीएनटी फाउंडेशन की पहल से कलाकारों को मिलेगा नया बाजार और रोजगार

जामताड़ा। पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक जादुपेटिया चित्रकला को अब नया मंच और बाजार मिलने की उम्मीद जगी है। फतेहपुर प्रखंड के सालपातड़ा गांव स्थित जादुपेटिया टोला में सोमवार को बीएनटी फाउंडेशन की संस्थापक सुष्मिता खां ने कलाकार परिवारों को चटाई और रंग उपलब्ध कराकर नई पहल की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कला को नए उत्पाद से जोड़कर कलाकारों की आमदनी बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

 

Sponsored Advertisement

इस दौरान कलाकार बासुदेव चित्रकार और बाबलू चित्रकार ने चटाई पर अपनी कलाकारी के रंग बिखेरने शुरू किए। अब तक जादुपेटिया चित्रकला मुख्य रूप से कागज और पारंपरिक पटचित्रों पर बनाई जाती थी, लेकिन अब यही कला घरों में इस्तेमाल होने वाली चटाइयों पर भी नजर आएगी। तैयार चटाइयों को बाजार में बेचने की योजना है।

 

बीएनटी फाउंडेशन की संस्थापक सुष्मिता खां ने बताया कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में चित्रकारी से सजी चटाइयों की अच्छी मांग है। वहां एक चटाई की कीमत 1500 से 2000 रुपये तक है। ऐसे में जामताड़ा के कलाकारों के लिए यह रोजगार और आय बढ़ाने का बेहतर अवसर बन सकता है।

 

उन्होंने कहा कि पारंपरिक कला को बचाने के लिए कलाकारों को सिर्फ प्रोत्साहन नहीं, बल्कि उनके उत्पादों के लिए बाजार भी उपलब्ध कराना जरूरी है। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन ने यह पहल की है।

 

गौरतलब है कि जादुपेटिया चित्रकला लोकसंस्कृति, धार्मिक प्रसंगों और सामाजिक जीवन को चित्रों के माध्यम से दर्शाने वाली पारंपरिक कला है। उचित बाजार और आमदनी के अभाव में कलाकारों की नई पीढ़ी इससे दूर होती जा रही है। ऐसे में यह पहल गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाने और कलाकारों के पलायन को रोकने में मददगार हो सकती है।

 

इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम के चंदन चक्रवर्ती, शुभांगी सार्खेल, इजराइल खान सहित रवि किस्कू, अजित हांसदा, प्रधान बास्की, परिमल चित्रकार, विमल चित्रकार और कमला चित्रकार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

फतेहपुर के पालोजोड़ी गांव में नालसा के मेगा अभियान की शुरुआत, घर-घर पहुंच रहे अधिकार मित्र; जरूरतमंदों को दिलाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

जामताड़ा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से फतेहपुर प्रखंड के पालोजोड़ी गांव में नालसा का मेगा अभियान शुरू किया गया…

डीएवी स्कूल में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से किया सचेत; 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

जामताड़ा। साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *