नाला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा को लेकर बनी रणनीति

← Back

Thank you for your response. ✨

Sponsored Advertisement

जामताड़ा। नाला थाना परिसर में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की। इसमें नाला क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंडपों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

बैठक में नाला नीचेपाड़ा गड़ेर दुर्गा मंदिर, ऊपरपाड़ा मंदिर, नेताजी स्टेडियम, आमलाजुड़ी, सियारकेटिया, बर्धनडंगाल, देवजोड़, अफजलपुर, लक्ष्मणपुर, पाथरघाटा, कुलडंगाल, सारेसकुंडा, गोपालपुर, बांखेत और आमलाजोड़ा समेत विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि नवमी और दशमी के दिन मुख्य मार्गों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। पंडालों के आसपास पर्याप्त लाइटिंग, पुलिस बल की तैनाती और विसर्जन के दौरान गश्ती बढ़ाने की व्यवस्था की जाए।

 

एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और भाईचारे का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सभी पूजा समितियों और आम लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पंडालों के समीप पेयजल की व्यवस्था और अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने को कहा। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

 

थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और स्वयंसेवकों की तैनाती जरूरी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं, उपप्रमुख समर माजी ने प्रशासन और जनता के आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने की बात कही। उन्होंने सभी पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार | जामताड़ा

Related Posts

कारू बाबा मंदिर परिसर बना हॉटस्पॉट, पुलिस की कई टुकड़ियां तैनात; आरोपी की स्कॉर्पियो में लगी आग

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर परिसर में गोलीबारी की घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के बाद मंदिर परिसर को पुलिस छावनी…

कारू बाबा मंदिर परिसर में झगड़ा देखना पड़ा भारी, जांघ में लगी गोली; हालत नाजुक

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर परिसर में रविवार को दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को देखना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। झगड़ा देखने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *