कारू बाबा मंदिर गोलीकांड में बड़ा खुलासा, महंत निरंजन कुमार ही निकला मुख्य आरोपी; कई अवैध हथियार-कारतूस बरामद

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर परिसर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और मंदिर के महंत निरंजन कुमार के बीच हुई झड़प के दौरान महंत ने गोली चलाई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की जांघ में गोली लगी, जबकि दूसरी गोली एक अन्य व्यक्ति को छूकर निकल गई।

 

Sponsored Advertisement

घटना के बाद ग्रामीणों ने महंत निरंजन कुमार को मंदिर परिसर में ही रोक लिया और उसे बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर महंत को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू की।

 

एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस की जांच के दौरान मंदिर परिसर से कई अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस ने महंत निरंजन कुमार और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना के बाद कारू बाबा मंदिर परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की कई टुकड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया। पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

 

एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है और घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गोलीबारी के कारण, हथियारों के स्रोत और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

फिलहाल महंत निरंजन कुमार और उसके सहयोगी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *