जितिया पर गांव गया परिवार, पीछे से बंद घर में चोरी; 10 लाख के जेवर और एक लाख नकद ले गए चोर

जहानाबाद। शहर के देवरिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी जितिया पर्व के मौके पर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वापस लौटने पर मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था।

 

Sponsored Advertisement

देवरिया मोहल्ला निवासी अरुण कुमार सिंह व्यवसाय करते हैं। जितिया पर्व को लेकर वह परिवार के साथ मखदुमपुर प्रखंड के बंदिया स्थित पैतृक गांव गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। इसी बीच चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बना लिया। पड़ोसियों से चोरी की जानकारी मिलने के बाद अरुण कुमार सिंह वापस जहानाबाद पहुंचे। घर की स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल डायल-112 और नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

 

गृहस्वामी के अनुसार, चोर घर से करीब 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात, एक लाख रुपये नकद, बर्तन और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वर्षों की मेहनत से धीरे-धीरे घर में जेवर और अन्य सामान जुटाए थे। चोरी के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस को दिए जाने वाले आवेदन और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्क्वॉड डॉग की भी मदद ली जाएगी।

 

पुलिस ने गृहस्वामी से चोरी हुए सामान की पूरी सूची के साथ लिखित आवेदन देने को कहा है। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने पर्व-त्योहार के दौरान बंद रहने वाले मकानों की सुरक्षा के लिए रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय निवासी संजय कुमार यादव ने कहा कि त्योहार के दौरान कई परिवार गांव चले जाते हैं, ऐसे में बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की नियमित गश्ती जरूरी है।

 

 

Related Posts

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *