नालंदा में शराब के नशे में फायरिंग, एक ही गोली से 3 लोग घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर सबनहुआ गांव का है, जहां शनिवार शाम शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक बदमाश ने गोली चला दी। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी टिंकू यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

घायलों की पहचान 30 वर्षीय मुकेश बिंद, 35 वर्षीय सोहन कुमार बिंद और सुनीला देवी के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी को पैर में गोली लगी है। हालांकि, सोहन बिंद को सीधे गोली लगी, जबकि अन्य दो लोगों को गोली का छींटा लगा।

Sponsored Advertisement

सदर डीएसपी-2 राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस ने गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी टिंकू यादव, पिता जागेश्वर यादव, को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घायल मुकेश बिंद ने बताया कि आरोपी दोपहर करीब 2 बजे से गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। शाम करीब 6 बजे वह हथियार लेकर आया और अचानक फायरिंग कर दी। मुकेश के मुताबिक, वे लोग अपने घर के पास रास्ते पर बैठे थे और उनका आरोपी से कोई विवाद नहीं था।

मुकेश की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनके पति मछली बेचने का काम करते हैं और घटना के समय वहां मौजूद थे। इसी दौरान शराबियों के बीच हुए विवाद में अचानक गोली चल गई।

घटना में सबसे खास बात यह रही कि एक ही गोली से तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली पहले सोहन कुमार के पैर में लगी, फिर सुनीला देवी के पैर को छूते हुए निकली और आखिर में मुकेश बिंद के पैर में जा धंसी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *