सुपौल में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला, रोहिणी ने मांगा राष्ट्रपति शासन

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की घटना के बाद सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सम्राट सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारी, फिर फायरिंग करते हुए युवक को कार में डालकर अपहरण कर लिया। उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

हालांकि, पुलिस ने अपहृत युवक मोहम्मद जीशान खान को घटना के करीब 12 घंटे बाद बरामद कर लिया है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है।

Sponsored Advertisement

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि जीशान खान से अवैध कारोबार में पैसे के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद था। इसी विवाद के कारण अपहरण की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया था और टीम ने रातभर कई ठिकानों पर छापेमारी की।

दरअसल, सोमवार दोपहर भीमपुर थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे-91 पर कार सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे जीशान को पहले टक्कर मारी और फिर जबरन कार में बैठा लिया। विरोध और पीछा किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।

सुपौल एसपी शरथ आरएस के मुताबिक, युवक को बरामद कर लिया गया है और एक आरोपी तथा कार भी बरामद की गई है। मामले में भीमपुर थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए अपराधियों के हौसले बुलंद होने का आरोप लगाया। वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े गोलीबारी, हत्या, लूट और अपहरण जैसी घटनाओं से लोग डर के माहौल में जी रहे हैं।

Related Posts

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

बाढ़ प्रभावितों को राहत और मुआवजे की मांग, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे लौरिया विधायक विनय बिहारी

बाढ़ प्रभावितों को राहत और मुआवजे की मांग, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे लौरिया विधायक विनय बिहारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *