बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को आएगा नतीजा


पटना से बड़ी खबर है। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक श्रेणी की आठ सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 6 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख होगी, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इन आठ सीटों में पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंशीधर बृजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव शामिल हैं। वहीं पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक से आफाक अहमद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ये सभी आठ मौजूदा एमएलसी इस बार भी चुनाव मैदान में हैं।

Sponsored Advertisement

आरजेडी ने आठ में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं महागठबंधन में कुछ सीटों को लेकर दावेदारी भी सामने आई है। कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक सीट से मौजूदा एमएलसी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को दोबारा मैदान में उतारा है। तिरहुत शिक्षक सीट से सीपीआई के प्रोफेसर संजय कुमार सिंह फिर चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों सीटों पर आरजेडी ने उम्मीदवार नहीं उतारा है।

वहीं विधानसभा चुनाव के बाद जन सुराज पहली बार एमएलसी चुनाव में अपनी ताकत आजमा रही है। पार्टी ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। सारण शिक्षक सीट से मौजूदा एमएलसी आफाक अहमद जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

एनडीए में जेडीयू ने चार और बीजेपी ने भी चार सीटों पर उम्मीदवार तय किए हैं। पटना स्नातक सीट पर विधायक अनंत सिंह द्वारा नीरज कुमार का विरोध कर जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन करने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

आठ सीटों पर कई दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Related Posts

जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को न्यायिक हिरासत, SP बोले- सातों आरोपी गिरफ्तार, कोई फरार नहीं

जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को न्यायिक हिरासत, SP बोले- सातों आरोपी गिरफ्तार, कोई फरार नहीं

कोचाधामन में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का हुआ शारीरिक परीक्षण

कोचाधामन में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का हुआ शारीरिक परीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *