भागलपुर में प्रशांत किशोर ने कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर की बैठक, 5 अक्टूबर को रजनीश रंजन के नामांकन में शामिल होने का ऐलान

भागलपुर। जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को भागलपुर में आगामी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक की। खलीफा बाग चौक के समीप स्थित मंगल उत्सव विवाह भवन में आयोजित बैठक में जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन भी मौजूद रहे। इस दौरान भागलपुर, कोशी और पूर्णिया प्रमंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में प्रत्याशी के नामांकन, चुनावी तैयारियों और पार्टी की ओर से किए जा रहे प्रयासों को मतदाताओं तक पहुंचाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करने और प्रत्याशी के मुद्दों एवं वादों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा गया।

Sponsored Advertisement

प्रशांत किशोर ने बताया कि डॉ. रजनीश रंजन 5 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे और वह स्वयं नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि रजनीश रंजन के नामांकन के साथ वह एमएलसी चुनाव में लंबे समय से चले आ रहे जीत के सिलसिले को समाप्त करने की शुरुआत मानते हैं।

बैठक के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार की कानून-व्यवस्था और महिलाओं के साथ हुई घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने बेगूसराय, जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से जवाबदेही की बात कही। उन्होंने रोजगार और बाढ़ की स्थिति का भी मुद्दा उठाया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और लालू प्रसाद यादव के नाम पर मतदान करने से बिहार की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को हटाने के बजाय उसे जवाबदेह बनाने और उस पर लगाम लगाने का समय है।

मौके पर ललन यादव, प्रमंडलीय प्रभारी राकेश यादव, प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी बाबुल विवेक, जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, बांका जिलाध्यक्ष दीनबंधु, सुजाता वैद्य, लखन लाल पाठक, जमुई जिलाध्यक्ष रौबिन सिंह, मुंगेर जिलाध्यक्ष शाहब मल्लिक समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

समस्तीपुर में युवती की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आई

समस्तीपुर। जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खानुआ गांव में युवती की हत्या और शव गायब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों…

गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर के प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

गोपालगंज। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से गोपालगंज जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हाल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *