बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव तेज, सिमरी विधायक संजय सिंह ने किया निरीक्षण; जल संसाधन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग

सहरसा। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय सिंह ने मंदिर के समीप हो रहे कटाव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने का आग्रह किया।

 

Sponsored Advertisement

बताया गया कि पिछले दो दिनों से मंदिर के पश्चिम-उत्तर दिशा की ओर नदी का कटाव तेज हो गया है। कटाव की चपेट में आने से मंदिर के समीप मेले के लिए उपयोग होने वाली जमीन का कुछ हिस्सा नदी में समा गया है। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद विधायक मौके पर पहुंचे और कटाव स्थल का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक संजय सिंह ने मंदिर के न्यासधारी निरंजन कुमार से मुलाकात की। दोनों के बीच मंदिर की व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि बाबा कारू खिरहरि मंदिर मिथिला-कोसी क्षेत्र की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत है। मंदिर की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कटावरोधी कार्य में तेजी लाने को कहा।

 

न्यासधारी निरंजन कुमार ने विधायक को मंदिर के आगामी विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा की सप्तमी और दिसंबर में संत बाबा कारू खिरहरि के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था के साथ मंदिर की चहारदीवारी और परिक्रमा पथ का निर्माण जरूरी है।

 

न्यासधारी की मांगों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मंदिर के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कला-संस्कृति विभाग से मिलकर बाबा कारू खिरहरि मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

 

मौके पर सरपंच संजीव कुंवर, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलु पासवान, भाजपा महामंत्री गौरव सिंह, इंद्रदेव खिरहरि, वीरेंद्र खिरहरि, संजय खिरहर, भवेश यादव, छोटू कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

समस्तीपुर में युवती की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आई

समस्तीपुर। जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खानुआ गांव में युवती की हत्या और शव गायब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों…

गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर के प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

गोपालगंज। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से गोपालगंज जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हाल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *