कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 204.9 ग्राम स्मैक के साथ दंपती गिरफ्तार


कटिहार। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोढ़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 204.9 ग्राम स्मैक के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर मुखरी टोला निवासी विकास कुमार और उसकी पत्नी लुक्खी कुमारी के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, दोनों कालियागंज से स्मैक लेकर भागलपुर पहुंचाने के लिए निकले थे। बताया गया कि दोनों पूर्णिया से ऑटो से चथरियापीर पहुंचे थे और वहां स्थित आईटीबीपी कैंप के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर कोढ़ा पुलिस की नजर पड़ी।

Sponsored Advertisement


पुलिस को देखते ही दोनों वहां से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद अंचलाधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के पर्स और उसके पति की जींस की जेब से स्मैक के पैकेट बरामद किए गए। बरामद स्मैक का कुल वजन 204.9 ग्राम बताया गया है।


कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में एसआई मनोहर कुमार, कौशल कुमार, विनीता कुमारी सहित महिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।


पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मादक पदार्थ की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के चार खिलाड़ियों का चयन, रोहित राज बने बिहार टीम के कोच

सहरसा। सहरसा के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। पटना में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले के…

आवास सूची में गड़बड़ी का आरोप, मुखियाओं ने डीडीसी से की शिकायत; पात्र लाभुकों के नाम हटाने का दावा

जहानाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची में कथित गड़बड़ी और पात्र परिवारों के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मोदनगंज प्रखंड के कई मुखियाओं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *