कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने मामलों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन के लिए अगले माह का लक्ष्य निर्धारित किया। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया।

 

डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की भी जांच की। इसके अलावा लंबित कांडों की स्थिति, कार्यालय के कार्यों और पुलिस भवनों की स्थिति का जायजा लिया। कार्यालय में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। डीआईजी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और नियमानुसार उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। साथ ही जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया।

 

डीआईजी के निरीक्षण को क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

बिहार में Ease of Doing Business को बढ़ावा, रिवैम्प्ड सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर

पटना। बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने राज्य में Ease of Doing Business (EoDB) को मजबूत करने की दिशा में रिवैम्प्ड Single Window Clearance Portal लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री सम्राट…

समस्तीपुर के कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

समस्तीपुर के कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *