नालंदा में भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को देखने उमड़ी बेकाबू भीड़, गाड़ी पर पथराव; कई शीशे टूटे

 

बिहार शरीफ में ज्वेलर्स शोरूम के उद्घाटन के दौरान मची अफरा-तफरी, पुलिस और बाउंसरों की मदद से सुरक्षित निकाली गईं अभिनेत्री

Sponsored Advertisement

 

नालंदा: बिहार शरीफ में एक ज्वेलर्स शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। कलाकार की एक झलक पाने की कोशिश में भीड़ बेकाबू हो गई और इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पथराव किए जाने की घटना सामने आई। पथराव और भीड़ की धक्का-मुक्की में गाड़ी के कई शीशे टूट गए।

 

बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ में सेंको ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को भी आमंत्रित किया गया था। उनके पहुंचने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ लगातार बढ़ती गई और स्थिति अफरा-तफरी में बदल गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काजल राघवानी को देखने के लिए भीड़ उनकी गाड़ी के आसपास पहुंच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी के शीशे पर हाथ और ईंट-पत्थर से प्रहार किया, जिससे वाहन के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल और बाउंसरों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

 

शोरूम संचालक और बाउंसरों के अनुसार, स्थिति को देखते हुए काजल राघवानी को किसी तरह बेसमेंट तक पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस और बाउंसरों की सुरक्षा में उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

कार्यक्रम में उद्घाटन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, लेकिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। घटना के बाद आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

लहेरी थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया कि थाना स्तर पर कार्यक्रम को लेकर केवल निमंत्रण कार्ड दिया गया था। वहीं, एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के पास कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

 

घटना के बाद प्रशासन और आयोजन से जुड़े लोगों के बीच कार्यक्रम की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

 

 

Related Posts

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से अधिवक्ता की मौत; तीन लोग सुरक्षित

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर दिग्घी जेल के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे…

जामताड़ा में तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला 1200 रुपये जुर्माना

जामताड़ा: जिले में तंबाकू उत्पादों के अवैध विक्रय और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को सिविल सर्जन, जामताड़ा के निर्देश पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *