पलामू में भाजपा की पदयात्रा, अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार, 4 नवंबर को मेदिनीनगर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल पदयात्रा निकाली गई। शिवाजी मैदान से कचहरी परिसर तक निकाली गई इस पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड भाजपा प्रभारी निवेदिता सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

कचहरी परिसर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस गलत हथकंडे अपना रही है और देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

 

अर्जुन मुंडा ने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है, जहां जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। लेकिन संसद में अपनी बात रखने के बजाय मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश अराजकता से नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलेगा। लोकतंत्र को बदनाम करने वालों को जनता निश्चित रूप से सबक सिखाएगी।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए खराब सड़कों, महिलाओं की असुरक्षा, पेंशन संबंधी समस्याओं, बढ़ते अपराध और माफियागिरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपराधियों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

 

वहीं, झारखंड भाजपा प्रभारी निवेदिता सिंह ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष सत्ता से दूर होने के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास कर रहा है।

 

भाजपा नेताओं ने पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और देश में कथित अराजकता फैलाने के प्रयासों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का संदेश दिया।

 

**लोकेशन – पलामू, झारखंड**

 

**संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट**

Related Posts

पलामू में दिनदहाड़े महिला से चार लाख रुपये की लूट, झोला छीनकर फरार हुए अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना क्षेत्र में बुधवार को पंजाब एंड सिंध बैंक से चार…

सहरसा नगर आयुक्त के निलंबन पर दूसरे दिन भी तालाबंदी, पार्षदों का विरोध जारी

सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निलंबन के विरोध में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी जारी रही। इस दौरान पार्षदों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *