भाजपा प्रदेश सह-संयोजक बनने पर मनीष दुबे का जामताड़ा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जामताड़ा। भाजपा के विभिन्न विभागों के प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने के बाद पहली बार जामताड़ा पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष दुबे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने मनीष दुबे को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

 

Sponsored Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा हाल ही में की गई है। इसमें जामताड़ा के मनीष दुबे को प्रदेश स्तर पर सभी विभागों के सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें पूर्व के मोर्चा दायित्व से मुक्त कर संगठन के प्रदेश स्तरीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

स्वागत समारोह में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने मनीष दुबे के संगठनात्मक अनुभव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुबे ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और बाद में युवा मोर्चा के जरिए सक्रिय राजनीति में आगे बढ़े। वे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री और दो कार्यकाल तक प्रदेश महामंत्री जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

 

मनीष दुबे ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

 

बताया गया कि प्रदेश स्तर पर घोषित 12 विभागों में स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, प्रशिक्षण अभियान, नीति शोध, मीडिया संपर्क, राजनीतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन, चुनाव आयोग समन्वय, विधि एवं कानून, पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन तथा अंतरराष्ट्रीय संपर्क सहित अन्य विभाग शामिल हैं।

 

स्वागत समारोह में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व महामंत्री मितेश शाह, प्रवीण मिश्रा, आकाश साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

 

Related Posts

जामताड़ा में तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला 1200 रुपये जुर्माना

जामताड़ा: जिले में तंबाकू उत्पादों के अवैध विक्रय और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को सिविल सर्जन, जामताड़ा के निर्देश पर…

जामताड़ा में MMDR संशोधन बिल के खिलाफ झामुमो का हल्ला-बोल, नाला में जोरदार प्रदर्शन

जामताड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पारित MMDR संशोधन बिल के विरोध में शनिवार को जामताड़ा जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में नाला प्रखंड मुख्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *