नाथनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जेड हसन ने किया दौरा, बोले- सभी पीड़ितों को मिले जीआर की राशि

भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रहे शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने नगर निगम के वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 4 के साथ-साथ सबौर प्रखंड के रजनदीपुर और बाबूपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत व्यवस्था का जायजा लिया।

 

Sponsored Advertisement

जेड हसन ने कहा कि वह पिछले एक सप्ताह से लगातार नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सबौर और नाथनगर प्रखंड की 20 से अधिक पंचायतों का दौरा कर चुके हैं। उनके अनुसार, कई इलाकों में अभी भी लोगों को पॉलिथीन शीट उपलब्ध नहीं हुई है। कुछ स्थानों पर पानी निकलना शुरू हो गया है, लेकिन वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच रही है और न ही चूना व ब्लीचिंग पाउडर का पर्याप्त छिड़काव कराया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार सबौर प्रखंड के करीब 14 हजार और नाथनगर प्रखंड के लगभग 19 हजार परिवारों को जीआर की राशि उपलब्ध कराई गई है। जेड हसन ने दावा किया कि यह संख्या अभी भी कम है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों का उन्होंने दौरा किया, वहां लोगों की प्रमुख शिकायत है कि उन्हें अब तक जीआर की राशि नहीं मिली है।

 

शहरी क्षेत्र के वार्ड 1 से 4 के दौरे के दौरान बुनकर परिवारों ने भी अपनी समस्याएं बताईं। जेड हसन के मुताबिक, बुनकर परिवारों का कहना है कि उनके घर और पावरलूम लंबे समय से बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन उन्हें वर्ष 2015 के बाद जीआर की राशि नहीं मिली है।

 

जेड हसन ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से मांग की कि नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के सबौर और नाथनगर प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों का सही आंकड़ा तैयार कर सभी पात्र लोगों को जीआर राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित परिवारों को भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।

 

उन्होंने पानी निकलने वाले क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य टीम, मोबाइल एंबुलेंस, दवा, साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की। साथ ही कहा कि कीचड़ और गंदगी पूरी तरह साफ होने तक सामुदायिक रसोई और राहत शिविरों का संचालन जारी रखा जाए।

Related Posts

सहरसा में बुलडोजर कार्रवाई से स्ट्रीट वेंडरों पर संकट, वेंडिंग जोन बनाने की मांग

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले स्ट्रीट वेंडरों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से स्थायी दुकान आवंटित करने तथा वेंडिंग जोन…

साइबर सिक्योर बिहार’ अभियान के तहत एलिमेंट्री स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

भागलपुर। ‘साइबर सिक्योर बिहार’ अभियान के तहत नगर स्थित एलिमेंट्री स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *