सीवान में दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पटना रेफर

सीवान: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के समीप की है। घायल युवक की पहचान छितौली कला निवासी स्वर्गीय लवकुश साह के पुत्र अनीश गुप्ता के रूप में हुई है। गोली युवक के सीने में लगी है। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अनीश गुप्ता अपने दोस्त मनमोहन कुमार के साथ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मुस्तफाबाद के समीप अचानक दो हमलावर वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों का निशाना अनीश के दोस्त मनमोहन कुमार थे। मनमोहन का आरोपियों के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

Sponsored Advertisement

इसी विवाद के कारण हमलावरों ने मनमोहन को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अनीश गुप्ता को गोली लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनीश को तत्काल सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन सीने में गोली लगने और हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। जमीन विवाद को इस गोलीबारी की संभावित वजह बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Related Posts

बेगूसराय में 31 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा

बेगूसराय में 31 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा

स्वतंत्रता सेनानी जगदीश सिंह की पत्नी फूलमती देवी का निधन, 103 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक

स्वतंत्रता सेनानी जगदीश सिंह की पत्नी फूलमती देवी का निधन, 103 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *