नाला में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, नेताजी स्टेडियम में भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण का शुभारंभ

जामताड़ा। नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम में इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां विधिवत शुरू हो गई हैं। सोमवार को श्री-श्री प्रखंड सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं वास्तु पूजन का आयोजन किया गया। समिति के पुरोहित गणेश भट्टाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराई।

 

Sponsored Advertisement

पूजा-अर्चना के बाद समिति के सदस्यों ने एक साथ बांस खड़ा कर पंडाल निर्माण की नींव रखी। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 

समिति के सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि शुभ योग में वास्तु पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से इस बार पूजा को और अधिक भव्य रूप देने की तैयारी है।

 

समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता उर्फ टिंकू ने बताया कि नेताजी स्टेडियम मैदान में वर्ष 2011 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना धूमधाम और भव्य तरीके से की जा रही है। हर वर्ष यहां आकर्षक पंडाल के साथ मेले का आयोजन भी होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

 

उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों तक पंडाल निर्माण का जिम्मा नेताजी स्टेडियम के कारीगरों के पास था। इस बार समिति के सर्वसम्मत निर्णय के बाद पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कारीगर संजय पाल को सौंपी गई है। उनके कुशल कारीगरों द्वारा पंडाल को इस बार नया और भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

 

भूमि पूजन के अवसर पर कोषाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, विकास बनर्जी, राजेश साधु, गौतम ठाकुर, मनोज मंडल, सोमनाथ खां, साहेब भट्टाचार्य सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

संवाददाता:- संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

जामताड़ा में 47 वर्षों से जारी गणपति पूजा की परंपरा, कायस्थपाड़ा में धूमधाम से मना गणेश महोत्सव

जामताड़ा। शहर के कायस्थपाड़ा स्थित राउत पाड़ा में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मेरा समिति के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। गणपति…

पलामू में अमित जायसवाल ने चैंबर चुनाव में दर्ज की जीत, 29 मतों के अंतर से बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

पलामू। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित चुनाव में पलामू के छतरपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *