जनता की समस्याएं जानने सड़कों पर निकले सहरसा विधायक आईपी गुप्ता, कचहरी ढाला से सुपरमार्केट तक पैदल किया भ्रमण

सहरसा। जनता की समस्याओं और उनकी जमीनी हकीकत को समझने के लिए सहरसा विधायक आईपी गुप्ता शुक्रवार को शहर की सड़कों पर पैदल निकले। विधायक ने कचहरी ढाला से लेकर सुपरमार्केट तक पैदल भ्रमण किया और रास्ते में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और परेशानियों को समझने का प्रयास किया।

 

Sponsored Advertisement

इस दौरान विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि अगर जनता की वास्तविक समस्याओं को जानना है तो सड़कों पर उतरना होगा। केवल कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं को पूरी तरह समझा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें समय मिलता है, वह अपने क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में आज भी वह जनता से मिलने और उनके दुख-दर्द को समझने निकले हैं, ताकि उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी तरीके से काम किया जा सके।

 

विधायक ने सहरसा के विकास को लेकर भी अपनी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहरसा को ‘गेटवे ऑफ बिहार’ बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस दिशा में यूनाइटेड नेशंस से भी बातचीत की गई है। जल्द ही महिलाओं के लिए एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है।

 

उन्होंने कहा कि सहरसा, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों, खासकर व्यवसायियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जा रही है। अलग-अलग देशों से लोगों को सहरसा बुलाकर स्थानीय व्यवसायियों को सहयोग और नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए जल्द ही सहरसा में एक ग्लोबल समिट आयोजित करने की तैयारी चल रही है।

 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि पहले सहरसा में हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद की राजनीति की जाती थी। अब विकास और सहरसा को ‘गेटवे ऑफ बिहार’ बनाने की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि विकास की सोच के साथ आगे बढ़ने पर निश्चित रूप से सहरसा को गेटवे ऑफ बिहार बनाया जाएगा।

Related Posts

बाढ़ प्रभावित राघोपुर पहुंचे पप्पू यादव, सरकार की राहत व्यवस्था पर उठाए सवाल; पीड़ितों को दी आर्थिक मदद

भागलपुर। जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने वार्ड नंबर 8 और 9…

गोड्डा से काम की तलाश में भागलपुर पहुंची महिला की दो बेटियां गायब, किराए का कमरा दिलाने के बहाने ले गई महिला

भागलपुर। झारखंड के गोड्डा जिले से काम की तलाश में अपनी तीन बच्चियों के साथ भागलपुर पहुंची एक महिला के सामने उस समय बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब उसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *