नवहट्टा में मुख्य सड़क काटने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम और डरहार थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग

सहरसा। जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क काटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क काटे जाने के बाद कोशी नदी का पानी कई गांवों और घरों में प्रवेश कर गया है, जिससे जलजमाव के साथ आवागमन की समस्या भी बढ़ गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी सहरसा और डरहार थाना पुलिस को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों के आवेदन के अनुसार, भेलाही, रामजी टोला, शाहपुर चाही, गोविंदपुर और महुआ चाही समेत आसपास के इलाकों में कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पहले से ही जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को कथित तौर पर कुछ लोगों ने काट दिया। इसके बाद पानी का फैलाव बढ़ गया और कई घरों में पानी प्रवेश कर गया।

 

आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 5 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे 10 से 15 लोग मुख्य सड़क काट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो सड़क काट रहे लोग मौके से भाग गए।

 

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मौके पर मौजूद कुछ लोग कथित रूप से हरवे-हथियार से लैस थे। इस वजह से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा और वे तत्काल विरोध नहीं कर सके।

 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कटने से कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। उनका आरोप है कि शिकायत और आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

अब ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन और पुलिस की जांच पर है। लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सड़क काटने के आरोप में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और प्रभावित गांवों में आवागमन तथा जलनिकासी की व्यवस्था बहाल कर लोगों को राहत दी जाए।

Related Posts

बाढ़ प्रभावित राघोपुर पहुंचे पप्पू यादव, सरकार की राहत व्यवस्था पर उठाए सवाल; पीड़ितों को दी आर्थिक मदद

भागलपुर। जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने वार्ड नंबर 8 और 9…

शाहकुंड में झोपड़ी के अंदर छिपाकर रखा था गांजा, 849 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर। जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 849 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा बरामदगी के साथ एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *