जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत के गांवों में पहुंची कानूनी जानकारी

जामताड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में शहरडाल पंचायत के विभिन्न गांवों में न्याय रथ के माध्यम से सघन विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

 

Sponsored Advertisement

न्याय रथ के माध्यम से पंचायत के गांवों में पहुंचकर लोगों को जरूरी कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद शहरडाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलएडीसी अधिवक्ता उत्तम कुमार और पैनल लॉयर ओम प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

अधिवक्ताओं ने ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति और उसके आश्रितों को मिलने वाले मुआवजे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद मुआवजे का दावा करने के लिए किन कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होता है और संबंधित दस्तावेजों की क्या आवश्यकता पड़ती है।

 

शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया और दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। वहीं जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों से मौके पर ही आवेदन भी लिए गए, ताकि उन्हें सरकारी सहायता का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

 

कार्यक्रम के दौरान जेल में बंद बंदियों के कानूनी अधिकारों पर भी चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने बताया कि कानून के तहत प्रत्येक बंदी को कई अधिकार प्राप्त हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

 

अभियान को सफल बनाने में अधिकार मित्र विश्वजीत पाल, आरिफा खातून, निताई मंडल, शिवनाथ मंडल, आनंद महतो और सुमन टुडू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

जामताड़ा में एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश

जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक,…

जामताड़ा में गैस अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम जब्त

जामताड़ा। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *