सहरसा में जाम से परेशान लोगों ने डीएम की गाड़ी रोकने की कोशिश, अतिक्रमण हटाने का दिया भरोसा

सहरसा जिले के दिवारी स्थान में आयोजित होने वाले मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जिलाधिकारी दीपेश कुमार को सुलिंदाबाद में स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। जाम की समस्या से परेशान लोगों ने डीएम की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए जिलाधिकारी के वाहन को वहां से आगे निकाल दिया।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण और यातायात का दबाव बढ़ने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार जाम इतना लंबा हो जाता है कि इसे सामान्य होने में दो से तीन घंटे तक का समय लग जाता है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

मौके पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने भी जाम की समस्या को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी जाम से जूझते हुए आगे बढ़ना पड़ा है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन प्रतीत हो रही है। इसकी जांच कराई जाएगी कि सड़क ओपीआरएमसी के तहत है या नहीं। इसके बाद संबंधित कार्यपालक अभियंता से बात कर सड़क की मरम्मत और आवश्यक सुधार का कार्य कराया जाएगा।

 

अतिक्रमण की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बाईपास उपलब्ध हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव भी कम किया जा सकेगा।

 

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल के बाद सुलिंदाबाद की जाम और अतिक्रमण की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

Related Posts

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर…

त्योहारों से पहले जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान

**एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में हुई वाहनों की सघन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और आम लोगों को किया गया जागरूक**   Sponsored…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *