रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्नों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी, प्रेम और सुरक्षा का दिया संदेश


जहानाबाद में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बचपन प्ले स्कूल और फ्लाइंग कलर्स एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों की मासूम मुस्कान और रंग-बिरंगी राखियों से समाहरणालय का माहौल खुशनुमा हो गया। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।


बच्चों ने जिलाधिकारी को अपने हाथों से राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Sponsored Advertisement

इस मौके पर बचपन प्ले स्कूल के संचालक अरुण प्रवाल और फ्लाइंग कलर्स एकेडमी के संचालक मोनाल प्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। इसी उद्देश्य से बच्चों के लिए यह विशेष गतिविधि आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक संस्कार और मानवीय संवेदनाओं की शिक्षा देना भी जरूरी है। त्योहारों के माध्यम से बच्चों को रिश्तों, समाज और अपनी जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, जिलाधिकारी ने बच्चों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नन्हे बच्चों द्वारा प्रेम और सम्मान का संदेश देना बेहद सुखद और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र से ही बच्चों में अच्छे संस्कार, संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है।

रक्षाबंधन पर आयोजित यह पहल पारंपरिक पर्व को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का सुंदर उदाहरण बनी। बच्चों की राखी ने संदेश दिया कि सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना केवल परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

Related Posts

समाज के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ‘नई सृष्टि’ की पहल, निजामुद्दीनपुर में खुला शाखा कार्यालय

समाज के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ‘नई सृष्टि’ की पहल, निजामुद्दीनपुर में खुला शाखा कार्यालय

जहानाबाद मंडल कारा में वित्तीय अनियमितता का आरोप, कैंटीन और कैश रजिस्टर की जांच की मांग

जहानाबाद मंडल कारा में वित्तीय अनियमितता का आरोप, कैंटीन और कैश रजिस्टर की जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *