सुपौल में भजन-कीर्तन के बीच घुसी बेकाबू कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

सुपौल: बिहार के सुपौल में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया गोठ चौक पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बजरंगबली मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर रहे लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि झूलन पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई। करीब 50 मीटर आगे जाने के बाद कार एक गैरेज में जा घुसी। संयोग से गैरेज में उस समय कोई मौजूद नहीं था।

Sponsored Advertisement

हादसे में कटैया पंचायत के रहने वाले भुवनेश्वर यादव, तिलाई दास, राजो दास, सुरेन यादव और भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव की मौत हो गई। वहीं रामचंद्र यादव गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर एक घर में बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने और समझाने के बाद चालक को ग्रामीणों ने छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, चालक सुपौल का रहने वाला है और हादसे के समय पत्नी और दो बच्चों के साथ घर लौट रहा था।

पांच लोगों की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और दोषी चालक पर कार्रवाई के साथ मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस, सदर इंस्पेक्टर संजय यादव, सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू और साइबर डीएसपी गौरव गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *