पटना में रिजल्ट को लेकर छात्रों का हंगामा, पुलिस से झड़प में दो जवान घायल

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर जुटे थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार सेशन लेट किया जा रहा है और रिजल्ट में गड़बड़ी की जा रही है। कुछ छात्रों ने रिजल्ट से जुड़े काम के लिए पैसे मांगने का भी आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार के सिर और पैर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। उनका इलाज कराया जा रहा है।

Sponsored Advertisement

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का आरोप है कि स्थिति नियंत्रित करने के दौरान जवानों को निशाना बनाया गया। वहीं, छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि वे अपनी शिकायतें रखने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से विश्वविद्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

हंगामे के दौरान आर्यभट्ट विश्वविद्यालय कैंपस में भी तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की सूचना सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले पर पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

हंगामे के कारण मीठापुर इलाके में एक घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद छात्रों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल विश्वविद्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

सहरसा। कोशी क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *