डॉल्फिन शिकार मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र में डॉल्फिन के शिकार से जुड़े मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक मछुआरे के जाल में डॉल्फिन फंसने की बात सामने आई थी। वायरल वीडियो में डॉल्फिन का तेल निकालने की चर्चा भी की जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।

 

फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर के नेतृत्व में वनपाल अब्दुल सलाम की अगुवाई तथा वनरक्षी राजेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, नीरज कुमार, कुंदन कुमार, राकेश ऋषिदेव समेत अन्य वनकर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान 24 अगस्त की शाम दरहार पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने मामले में संलिप्त बताए जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद वन विभाग ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को 25 अगस्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

 

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच आगे भी जारी है। विभाग की टीम वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही डॉल्फिन के शिकार और उसके अवैध उपयोग से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

संवाददाता — इन्द्रदेव जी

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *