सहरसा में दिनदहाड़े महिला को लगी गोली, दाहिने पैर को छूते हुए निकली गोली

सहरसा बिहार के सहरसा जिले के बालवाहाट थाना क्षेत्र के चपरा चौक के पास बुधवार को दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गोलीबारी की घटना में एक 55 वर्षीय महिला घायल हो गई। गोली महिला के दाहिने पैर को छूते हुए निकल गई। घायल महिला की पहचान कोपरिया सरोजा निवासी सुमित्रा देवी, पत्नी ललन यादव के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

घायल महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि वह चपरा चौक के पास मौजूद थीं। इसी दौरान बालवाहाट की ओर से एक स्कॉर्पियो और बाइक सवार के बीच विवाद होते हुए दोनों चपरा चौक की तरफ आ रहे थे। इसी क्रम में चौक के पास स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति ने बाइक सवार पर गोली चला दी।

 

गोली चलने के दौरान सुमित्रा देवी भी उसकी चपेट में आ गईं। गोली उनके दाहिने पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अपने वाहन से सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

112 पुलिस टीम के कर्मी मिथिलेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात लोगों द्वारा एक महिला को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

 

इधर, बालवाहाट थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। गोलीबारी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी

Related Posts

साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले खाते में आई रकम और ब्लॉक हो गया बैंक अकाउंट

साइबर अपराधियों की ठगी का तरीका लगातार बदल रहा है। बोकारो में सामने आया एक ऐसा मामला लोगों को सतर्क करने वाला है, जिसमें इंसानियत के नाते मदद करना एक…

इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर सोलर लाइट मंगाई, पैकेट में निकला 500 ग्राम नमक; युवक से ऑनलाइन ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाले भ्रामक विज्ञापनों के झांसे में आकर लोग लगातार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बोकारो जिले के चास प्रखंड क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *