पारिवारिक विवाद के बाद ट्रेन में बैठकर बोकारो पहुंचीं दो लड़कियां, पुलिस ने स्टेशन के बाहर से किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय के पास स्थित एक गांव से पारिवारिक विवाद के बाद ट्रेन में बैठकर बोकारो पहुंचीं दो लड़कियों को बोकारो पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। दोनों लड़कियां मुगलसराय के समीप के गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित थाने लाकर उनके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां बीती रात पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गई थीं। इसके बाद दोनों ट्रेन में सवार हो गईं। रातभर सफर करने के बाद सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने खुद को बोकारो रेलवे स्टेशन पर पाया। ट्रेन से उतरने के बाद दोनों स्टेशन के बाहर घूम रही थीं।

 

इसी दौरान स्टेशन के बाहर दो लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने की सूचना पुलिस मुख्यालय के डीएसपी पवन कुमार को मिली। सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों लड़कियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उन्हें थाने लेकर आई।

 

पूछताछ के दौरान दोनों के मुगलसराय क्षेत्र की रहने वाली होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों और संबंधित स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। अब पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ यह पता लगाने में लगी है कि दोनों किन परिस्थितियों में घर से निकलीं और ट्रेन के जरिए बोकारो कैसे पहुंचीं।

 

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियां पारिवारिक विवाद के कारण घर से निकली थीं। रात में ट्रेन में बैठने के बाद सुबह नींद खुलने पर वे बोकारो स्टेशन पहुंच गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

 

डीएसपी ने कहा कि बोकारो पुलिस गुमशुदगी से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर है। ऐसे मामलों के जल्द से जल्द निष्पादन और गुमशुदा लोगों को सुरक्षित बरामद करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक की ओर से दिए गए हैं।

 

फिलहाल दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया और मामले की आवश्यक जांच की जा रही है।

 

संवाददाता – चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

70वीं बीपीएससी परीक्षा पर विवाद के बीच परीक्षा नियंत्रक का बयान, ‘हाथी चले बाजार…’ टिप्पणी पर मांगी माफी

70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने आयोग का पक्ष रखा।…

बमबम यादव हत्याकांड के बाद केशव कुमार को निशाना बनाने का आरोप, अलीनगर में हत्या की साजिश से दहशत

भागलपुर अलीनगर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव निवासी केशव कुमार, पिता ब्रह्मदेव यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की साजिश रचने और जान से मारने की कोशिश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *