नानी के घर आए 12 वर्षीय बच्चे की अचानक मौत, सांस लेने में हुई परेशानी; रास्ते में तोड़ा दम

नानी के घर आए 12 वर्षीय बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर निवासी प्रेम कुमार के 12 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार प्रीतम कुमार अपनी नानी के घर सौल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक उसके पेट में हल्का दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने उसे दवा दी, जिससे कुछ देर बाद बच्चे का दर्द ठीक हो गया। उस समय परिवार के लोगों को किसी गंभीर स्थिति का अंदेशा नहीं था।

 

लेकिन सुबह अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार प्रीतम को चमकी आने लगी और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई। बच्चे की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक इलाज के लिए सौल लेकर पहुंचे।

 

वहां चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार बच्चे को मायागंज अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। हालांकि रेफर किए जाने के कारण परिजन बच्चे को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे।

 

मायागंज अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि कुछ घंटे पहले तक सामान्य दिख रहा बच्चा अचानक उन्हें छोड़कर चला गया।

 

बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की बात सामने आई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि वे अपने बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते और शव को घर लेकर जाना चाहते हैं।

 

फिलहाल बच्चे की अचानक मौत के कारणों को लेकर परिजनों की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों में शोक का माहौल है।

Related Posts

70वीं बीपीएससी परीक्षा पर विवाद के बीच परीक्षा नियंत्रक का बयान, ‘हाथी चले बाजार…’ टिप्पणी पर मांगी माफी

70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने आयोग का पक्ष रखा।…

नवगछिया के राघोपुर में कटाव का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण, एयरपोर्ट पर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर इलाके में हो रहे कटाव और गंगा के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *