जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी को लेकर तनाव, भीड़ ने घर और पुलिस वाहन में की तोड़फोड़


जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की कथित सोशल मीडिया टिप्पणी के बाद आक्रोशित भीड़ ने उसके घर को घेर लिया और तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर हालात को नियंत्रित किया।
जानकारी के मुताबिक, कुरुवा साप्ताहिक हटिया में एक समुदाय विशेष को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिकायत मिलने के बाद कर्माटांड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफरोज आलम नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसी मामले के बाद थानारडीह निवासी भूदेव महतो द्वारा भी सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने उसके घर को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

Sponsored Advertisement

हालांकि, इस दौरान भीड़ ने पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देवघर और दुमका जिले से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अतिरिक्त बल की मौजूदगी में इलाके में स्थिति को नियंत्रित किया गया और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।


रविवार को कर्माटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ वसीम रज़ा, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की। प्रशासन ने दोनों पक्षों से संयम बरतते हुए क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।

Related Posts

बेनागड़िया में जर्जर घर में रहने को मजबूर विजय राउत का परिवार, जमीन से रिस रहा पानी

बेनागड़िया में जर्जर घर में रहने को मजबूर विजय राउत का परिवार, जमीन से रिस रहा पानी

नाला और बिंदापाथर मंडल में बूथ स्तर पर सुनी गई प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

नाला और बिंदापाथर मंडल में बूथ स्तर पर सुनी गई प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *