पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी; 164 यात्री सुरक्षित

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से पटना आ रहे एयर इंडिया के विमान एआई 1741 से लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। पक्षी के विमान से टकराने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में कुछ देर के लिए चिंता की स्थिति बनी, हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया। विमान में सवार सभी 164 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई थी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे विमान पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की प्रक्रिया में था। इसी दौरान विमान से पक्षी टकरा गया। घटना के बावजूद पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

 

विमान के रनवे पर उतरते ही एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम सक्रिय हो गई। विमान को जांच के लिए अलग किया गया और इंजीनियरों की टीम ने उसकी तकनीकी स्थिति की जांच शुरू कर दी। बर्ड हिट के कारण विमान को किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि इसी विमान से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा को भी दिल्ली जाना था। हालांकि, तकनीकी जांच के कारण विमान पटना से दिल्ली के लिए निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सका। विमान में मौजूद यात्रियों को बाद में दूसरे विमान के जरिए दिल्ली भेजे जाने की व्यवस्था की गई।

 

गौरतलब है कि पटना एयरपोर्ट पर पिछले सात दिनों में बर्ड हिट की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर एयरपोर्ट की सुरक्षा और आसपास के क्षेत्र में पक्षियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ।

 

Related Posts

70वीं बीपीएससी परीक्षा पर विवाद के बीच परीक्षा नियंत्रक का बयान, ‘हाथी चले बाजार…’ टिप्पणी पर मांगी माफी

70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने आयोग का पक्ष रखा।…

नवगछिया के राघोपुर में कटाव का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण, एयरपोर्ट पर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर इलाके में हो रहे कटाव और गंगा के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *