जमुई में युवक को गोली मारने पहुंचे बदमाश, चाची को लगी गोली; पटना रेफर

जमुई: बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा इलाके में शुक्रवार रात फायरिंग की गंभीर घटना सामने आई है। तीन बदमाश एक युवक को गोली मारने के इरादे से उसके घर पहुंचे थे, लेकिन उनकी गोली युवक की चाची को लग गई। इस घटना में 50 वर्षीय रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल उनका इलाज पटना में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना मौरा निवासी लुखड़ यादव के घर की है। घायल महिला की पहचान लुखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, तीनों बदमाश पैदल घर पहुंचे थे और रूपा देवी के भतीजे सिंटू कुमार को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। उस समय रूपा देवी घर के दरवाजे पर खड़ी थीं।

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली रूपा देवी के पेट में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद तीनों बदमाश मकई के खेत की तरफ भाग निकले। परिजनों ने बताया कि वे किसी भी हमलावर को पहचान नहीं सके और परिवार की किसी से दुश्मनी होने की बात से भी इनकार किया है।

घायल रूपा देवी को तत्काल दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सिंटू कुमार से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Related Posts

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की अभद्र टिप्पणी पर प्रीति शेखर का तीखा पलटवार, बोलीं- बिहार की महिलाएं लतिया देंगी तब समझ आएगा

भागलपुर। दिल्ली-एनसीआर में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहार की महिलाओं और हिंदू परंपरा के प्रतीक सिंदूर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी…

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *