कटिहार में स्मैक तस्करी का खुलासा, भाई-बहन गिरफ्तार; 28 ग्राम स्मैक, 58 हजार कैश और 11 मोबाइल बरामद

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना पुलिस ने रामपुर गांव में छापेमारी कर स्मैक तस्करी के आरोप में एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 28 ग्राम स्मैक, 58 हजार 20 रुपये नकद और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर गांव में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक और युवती भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने दोनों को पकड़ लिया।

Sponsored Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुर गांव निवासी 28 वर्षीय विवेकानन्द यादव उर्फ विक्रम कुमार और 26 वर्षीय डौली कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, जिसमें 28 ग्राम स्मैक, 11 मोबाइल फोन और 58,020 रुपये नकद बरामद हुए।

एक साथ 11 मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस की जांच और भी महत्वपूर्ण हो गई है। पुलिस अब मोबाइल में मौजूद संपर्क, कॉल डिटेल और अन्य जानकारियों के आधार पर कथित नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

सदर डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से स्मैक, नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *